रिपब्लिक डे टूर्नामेंट का हुआ समापन विजेता रही नसरुल्लागंज की टीम।
सहसवान नगर के प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान में 26 जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शजेव खान,सानू,उजेर,फराज,शरीफ, सौरभ मिश्रा, सनी खा के नेतृत्व में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ
टूर्नामेंट में 14 टीमों ने हिस्सा लिया जो सहसवान एवं देहात क्षेत्रों की टीमें शामिल हुई जिसमें से फाइनल मैच में नसरुल्लागंज और नवादा की टीम का मुकाबला आज सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ
मैच प्रारंभ होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान नवादा से शादाब नसरुल्लागंज से रैना ने टोंश उछाला जिसमें नवादा टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया 12 ओवर के मैच में नवादा टीम ने पहले खेलते हुए
99 रन बनाए नसरुल्लागंज टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 11ओबर 3 गेंद पर रितिक सक्सेना ने बाउंड्री के बाहर चौका लगाकर विजय नसरुल्लागंज को दिलाई
मैन ऑफ द मैच रैना रहे मैन ऑफ द सीरीज रितिक सक्सेना इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ नगर में विजय टीम ने खुशी बनाई लोगों ने फूल मालाओं से टीम का स्वागत किया