पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज मैं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उप जिलाधिकारी निरीक्षण करते हुए।
सहसवान उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने नगर एवं देहात क्षेत्रों के 5 स्कूलों का निरीक्षण किया और वहां पर समस्त सीसीटीवी कैमरे एवं बच्चों के बैठने का स्थान, पानी एवं शौचालय बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सामग्री रखने के स्टोर रूम को भी चेक किया और हिदायत दी
कि किसी भी हालत में नकल न होने दी जाए शासन की मंशानुसार ही परीक्षा संपन्न कराएं अगर कोई भी नकल सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया जाए
तो तत्काल अधिकारियों को सूचित कर जानकारी दें बोर्ड परीक्षाओं मैं लगाए गए अध्यापक भी समय से पहुंचकर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराएं उप जिलाधिकारी नगर
पालिका इंटर काले सहसवान का निरीक्षण कर रहे थे उन्होंने प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह से समस्त जानकारी हासिल कर कहां की परीक्षा में किसी भी
तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी तरह अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर भी विस्तृत जानकारी दी एवं निरीक्षण किया।