सहायक अध्यापक राहुल दीक्षित को अपनी पदोन्नति में मिला नवनिर्मित विद्यालय की बागडोर संभालने का मौका
आज दिनांक 17 फरवरी, 2023 दिन शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 प्रवेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में राजकीय हाई स्कूल उपरैरा में कार्यरत सहायक अध्यापक राहुल दीक्षित ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,
डहरपुर कलां, दातागंज में प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। यह नवनिर्मित विद्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डहरपुर कलां माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र वर्ष 2023 -24 में संचालित होने जा रहा है।
4.57 करोड़ रूपये की धनराशि से निर्मित जनपद बदायूं के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डहरपुर कला,दातागंज का लोकार्पण श्री योगी आदित्यनाथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर सरकार के कर कमलों
द्वारा माननीय प्रतिनिधि श्री बीoएलo वर्मा (राज्य सभा सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री), श्री महेश चंद्र गुप्ता,(सदर विधायक),श्री राजीव कुमार सिंह (विधायक) एवं श्री धर्मेंद्र कश्यप (आंवला सांसद) की उपस्थिति में दिनांक 9 नवंबर, 2021 दिन
मंगलवार को संपन्न हुआ था। उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरपुर कला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता चौधरी और उनके अन्य अध्यापकों को जानकर बहुत खुशी हुई कि आगामी
नवीन सत्र में इस विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो रहा है। अब बालिकाएं कक्षा 8 पास करने के उपरांत अपने गांव के ही विद्यालय में माध्यमिक स्तर की पढ़ाई कर सकेंगी।
ग्राम डहरपुर कला के प्रधान श्री विशाल गुप्ता ने कहा कि अब हमारे गांव की लड़कियों को पढ़ाई हेतु दूर-दराज नहीं जाना होगा।