मेले में झूला झूलने आई बालिका के बाल झूले के चक्कों में फंसकर उखड़े, साथ ही बालिका की उंगलियां भी कटी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मेले में झूला झूलने आई बालिका के बाल झूले के चक्कों में फंसकर उखड़े, साथ ही बालिका की उंगलियां भी कटी

Saturday, February 18, 2023 | February 18, 2023 Last Updated 2023-02-18T11:45:00Z
    Share
मेले में झूला झूले आई बालिका के बाल झूले के चक्कों में फंसकर उखड़े, साथ ही बालिका की उंगलियां भी कटी

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,शाहबाद के मोहल्ला भीतरगांव निवासी महेंद्र इनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी चांदनी (12) प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। बेटी चांदनी परिसर में झूला झूलने के लिए चली गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला झूलते समय चांदनी के बाल झूले में आ गए।

 जिससे झूले के चक्कों में बाल बुरी तरह से उलझ गए और बालों के ऊपर की खाल उतर गई। साथ ही हाथ की उंगलियां भी कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

शाहबाद कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी और नरेंद्र कुमार आनन-फानन में घायल बालिका को शाहबाद सीएचसी ले आए। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी भी जय कुमार मिश्रा पहुंचे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल बालिका के माता-पिता को शाहबाद कोतवाल ने 18 हज़ार रुपये की मदद करते हुए

 बेहतर उपचार के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि झूला संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिसर से झूला उखड़वा दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close