फायरिंग, तीन की मौत, एक की इलाज के दौरान मौत
एडीजी, आईजी, डीएम व एसएसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा
बदायूँ जनपद के थाना जरीफनगर के अंतर्गत चौकी नगला की गांव भगता नगला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
अब तक की जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव
के समय से ही पुरानी रंजिश चल रही थी। यह पुरानी रंजिश खेत के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बनी हुई है। मेड़ विवाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा था और बुधवार को खेत पर खाद लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नौबत खूनी संघर्ष तक पहुंची और चार की जान चली गई
खूनी संघर्ष में जयप्रकाश पुत्र महिपाल उम्र 18 वर्ष, रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह 30 वर्ष, सतेंद्र पुत्र कल्याण 20 वर्ष सहित एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हरिओम व अमरसिंह, महिपाल सहित कई
लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं
बुधवार को भी वारदात की सूचना मिलते हैं एडीजी बरेली ज़ोन पीसी मीणा, आईजी बरेली रेंज डॉक्टर राकेश सिंह, जिलाधिकारी मनोज
कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया एवं मृतकों के परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी पहले पक्ष के एक व्यक्ति दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति कुल तीन लोगों की मृत्यु हो गई है तथा झगड़ा करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।