आप नेता मोहम्मद ज़फर ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा रोडवेज बसों का बड़ा किराया वापस लिए जाने की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आप नेता मोहम्मद ज़फर ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा रोडवेज बसों का बड़ा किराया वापस लिए जाने की मांग

Monday, February 13, 2023 | February 13, 2023 Last Updated 2023-02-13T12:29:12Z
    Share
आप नेता मोहम्मद ज़फर ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा रोडवेज बसों का बड़ा किराया वापस लिए जाने की मांग

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
आप नेता मोहम्मद ज़फर ने उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि एक तरफ लोग महंगाई से परेशान है तो दूसरी ओर रोडवेज बसों का किराया बढ़ा जाने से आवाम की जेब पर एक बड़ा बोझ डाला गया।

आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद जफर ने अपनी जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में  रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया है पहले से ही आवाम बेरोजगारी की मार झेल रही है 

इसी के चलते उत्तर प्रदेश में 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है जिस तरह से आए दिन डीजल, पेट्रोल, एल पी जी गैस,

अथवा बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है इससे जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है नहीं तो उत्तर प्रदेश में कारोबार है ओर न ही रोजगार ऐसे में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट किए हुए लोग पकोड़े तलने को मजबूर हो चुके हैं उस पर महंगाई की मार लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया  हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में चल रही है परंतु वहां की रोडवेज बसों में महिलाओं व वृद्ध लोगों का पूरी दिल्ली में किराया फ्री है।दिल्ली की बसों में ऐसी, सी सी टी वी कैमरे

, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड हैं उसी के चलते उत्तर प्रदेश की बसों की जर्जर हालत को देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में खटारा बसों की हालत को सुधारने की बजाए किराया बढ़ा दिया जाता है

अपने लिखे हुए पत्र में आप नेता ने परिवहन मंत्री से मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों की हालत को सुधारा जाए और जो किराया बढ़ाया गया है उसको वापस लिया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close