भाकिसं ने सहकारी विकास संघ लि0 की सरकारी बिल्डिंग को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में मा0 मुख्यमंत्री को लिखा ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकिसं ने सहकारी विकास संघ लि0 की सरकारी बिल्डिंग को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में मा0 मुख्यमंत्री को लिखा ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

Wednesday, March 1, 2023 | March 01, 2023 Last Updated 2023-03-01T12:15:42Z
    Share
भाकिसं ने सहकारी विकास संघ लि0 की सरकारी बिल्डिंग को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में मा0 मुख्यमंत्री को लिखा ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): भाकिसं के जिला अध्यक्ष श्री आदेश शंखधार के द्वारा आज दिनांक 1 मार्च 2023 दिन बुधवार को जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड रामपुर की बेशकीमती बिल्डिंग जिस पर श्री हसीब अहमद का काफी समय से अवैध रूप से कब्जा है

 को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी को लिखा ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट श्री सत्यम मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के विकास भवन के ठीक सामने जिला सहकारी संघ लि0 रामपुर की बेशकीमती सरकारी बिल्डिंग है

 जिस पर श्री हसीब अहमद का अवैध रूप से कब्जा है। जिसकी शिकायत भाकिसं रामपुर के द्वारा कई बार जिला प्रशासन को गई। शिकायत की जांच के उपरांत हसीब अहमद का कब्जा होना सही पाया गया।

 तदोपरांत जिला प्रशासन रामपुर के द्वारा 28 दिसंबर 2022 को बिल्डिंग खाली कराने हेतु कार्यवाही अमल में लाई गई लेकिन श्रीमान नगर मजिस्ट्रेट महोदय रामपुर के द्वारा श्री हसीब अहमद को 1 माह के अंदर बिल्डिंग को खाली कराने का समय दिया गया

 लेकिन आज 1 मार्च 2023 को पूरे 2 माह बीत चुके हैं लेकिन श्री हसीब अहमद ने अभी तक उक्त सरकारी बिल्डिंग को कब्जा मुक्त नहीं किया है। ज्ञापन में बताया गया कि इसके संबंध में दिनांक 28 जनवरी 2023 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय रामपुर को भी पत्र दिया गया

 लेकिन श्रीमान जी के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। 
इस मौके पर राहुल भारद्वाज,

 राजेश लोधी, संजीव लोधी, असगर खान, दीपक सागर, रियासत खां, फिरासत खां, हेमराज, मुन्तयाज खां आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close