मादक पदार्थ तस्करी के 2 सदस्य 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
National 24
वजीरगंज
अर्न्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के 02 सदस्य 10 किलो नाजायज गांजा जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत 02 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार ।
शासन द्वारा मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0पी0 सिहं के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अजय प्रताप के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी विसौली पवन कुमार के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडे व वजीरगंज पुलिस व एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अर्न्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को 10 किलो नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।
घटनाक्रम..........थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 02.03.2023 को उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ ब्रिकी एवं तस्करी के विरूध चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कुनार तिराहे पर दो व्यक्ति 1.आलिम पुत्र विदीस निवासी आसपुर थाना अलापुर जिला बदायूँ 2.नन्हे खाँ पुत्र मुन्शी खाँ निवासी मसूदपुरा थाना उसहैत जिला बदायूँ को पकडा गया जिनके कब्जे से 10 किलो गांजा नाजायज बरामद हुआ । पकडे गये अभियुक्तगणो के पास से पकडे गये गांजे की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 02 लाख रूपये है । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 104/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया
रिपोर्ट राहुल शर्मा