उप निबंधक कार्यालय मिलक बना गुंडागर्दी और धांधली करने वालों का अड्डा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने तहसील मिलक में पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी रामपुर लालता प्रसाद शाक्य को दो पत्र देकर अवगत कराया है
कि उप निबंधक कार्यालय मिलक धांधली और गुण्डा गर्दी का अड्डा बन गया है। आए दिन कार्यालय में खुलेआम गरीबों की ज़मीनों का बैनामा उप निबंधक मोहम्मद वसीम की मिली भगत से हेरा फेरी करके कराए जा रहे हैं।
अगर कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ़ आबाज़ उठाए तो उप निबंधक मोहम्मद वसीम उसे फ़ोन पर जान से मारने, दो टुकड़े करने, पोस्टमार्टम कराने, आदि आदि तरह की धमकियां दिलाते हैं।
लेकिन सभी साक्ष्य होने के बाद भी उप निबंधक पर कार्यवाही नहीं की जाती है यह समझ से परे है। इसी प्रकार से नगर पालिका परिषद मिलक के मोहल्ला रौरा कलां की गाटा संख्या 102 में आवासीय गतिविधि संचालित हैं लेकिन इसे कृषि भूमि में दर्शाकर बैनामा कराया गया है।
इसमें सरकार की लगभग चौदह लाख रूपये के स्टाम्प कर की चोरी की गई है। यह सब कुछ उप निबंधक मोहम्मद वसीम की मिलीभगत से ही संभव हो सका है। आदेश शंखधार ने दो पत्र सौंपकर उप निबंधक मोहम्मद
वसीम को उनके पद से हटाए जाने तथा स्वयं को सुरक्षा हेतु एक सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए