मिफरा पैथोलॉजी लैब की जानिब से लगाया गया फ्री हेल्थ चेक अप कैंप
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
आज मिफरा पैथोलॉजी लैब की जानिब से पहाड़ी गेट स्थित नई बस्ती में एक कैंप लगाया गया।
मिफरा पैथोलॉजी लैब के एम डी एवं आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद जफर की जानिब से नगर पालिका के वार्ड नंबर 36 पहाड़ी गेट स्थित नई बस्ती में कैंप लगाकर मरीजों का हेल्थ चेकअप रामपुर शहर के मशहूर डॉक्टर फैसल मजहर एम बी बी एस चाइल्ड
स्पेशलिस्ट व डॉक्टर आदिल बी यू एम एस द्वारा मरीजों को मुफ्त देखा गया और मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गई डॉक्टर द्वारा लिखी गई खून पेशाब आदि की जांचें भी मुफ्त में कराई गई आप नेता आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद जफर ने बताया कि इस कैंप में लगभग 200 मरीजों ने आकर कैंप का फायदा उठाया इस मौके
पर आप नेता ने रामपुर शहर के सभी डॉक्टरों से यह अपील भी की के डॉक्टरों को चाहिए अपने कीमती वक्त में से थोड़ा वक्त खिदमत के लिए भी निकाला जाए और शहर की गरीब बस्तियों में जाकर जो लोग अपना इलाज पैसे ना होने के कारण नहीं करा पा रहे हैं
उन लोगों को इसी तरह से फ्री कैंप लगाकर मुफ्त दवाइयां व उनकी जांच की जाए उन्होंने बताया कि यह कैंप आने वाले 4 से 5 महीने तक जगह-जगह पूरे शहर में मोहल्ला वाइस लगाया जाएगा इस मौके पर डॉक्टर फैसल मजहर डॉ, आदिल मियां, फैसल खां लाला,
सिराज जमील, नासिर खां, शादाब अली,बिलाल खान काशिफ खान,अदीबा खान, असद मलिक,काशिफ शिवानी, वसीम अंसारी, मोहमद शानदार,
नबी अहमद, गुलफाम अंसारी,नाजिम अंसारी, मोहम्मद गुलशाद,जावेद,नाजिम खान, नावेद खां, मोहम्मद रफ़ी,मोहम्मद समी आदि लोग मोजूद रहे।