लीज पर दिए गए जौहर शोध संस्थान पर कब्जा लेने पहुंची जिला प्रशासन की टीम, रामपुर पब्लिक स्कूल को किया सील
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, आज मंगलवार दिनांक 14 मार्च 2023 को जौहर शोध संस्थान पर पुलिस प्रशासन की टीम कब्जा लेने पहुंची। यह शोध संस्थान आजम खां के जौहर ट्रस्ट को लीज पर दिया गया था।
जिसे जनवरी माह में कैबिनेट की बैठक में निरस्त कर दिया गया था। इस बिल्डिंग में रामपुर पब्लिक स्कूल चलता है। जैसा कि आपको बताते चले कि जौहर ट्रस्ट को पहले ही बिल्डिंग खाली करने का नोटिस दिया जा चुका था।
इसी के चलते आज पुलिस प्रशासन की टीम शोध संस्थान को खाली कराने पहुंची जिसमें रामपुर पब्लिक स्कूल को आज सील कर दिया गया।