उपनिबंधक की बर्खास्तगी को लेकर भाकिसं ने तहसीलदार मिलक को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उपनिबंधक की बर्खास्तगी को लेकर भाकिसं ने तहसीलदार मिलक को सौंपा ज्ञापन

Friday, March 10, 2023 | March 10, 2023 Last Updated 2023-03-10T10:26:31Z
    Share
उपनिबंधक की बर्खास्तगी को लेकर भाकिसं ने तहसीलदार मिलक को सौंपा ज्ञापन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ के जिला सह मंत्री वीरेश शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने अंबेडकर पार्क, तीन बत्ती चौराह मिलक में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार मिलक राकेश चन्द्रा को जिलाधिकारी

और पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर उप निबंधक कार्यालय मिलक में तैनात उप निबंधक को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उप निबंधक मोहम्मद वसीम खुलेआम सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 रौरा कलां की गाटा संख्या 102 और मेघानगला जदीद की गाटा संख्या 199 जो कि आवासीय ज़मीन हैं इन्हें कृषि भूमि में दर्शाकर लाखों रुपए के स्टाम्प कर की चोरी कराई गई है। तथा गरीब किसान की ज़मीन का बैनामा एक दबंग व्यक्ति के नाम में करके उससे मोटी रकम वसूली गई थी।

 इसकी शिकायत जब भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा की गई तो फिर हमें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बात खुलासा क्षेत्राधिकारी मिलक की रिपोर्ट से हुआ है। जिसके बाद एक सुरक्षा कर्मी नियुक्त कर दिया गया था

लेकिन उसे बीस फ़रवरी को बताए बिना ही हटा लिया गया है। हमें भय है कि कभी भी हमारे साथ कोई हादसा हो सकता है इसलिए एक सुरक्षा कर्मी नियुक्त किया जाए।

 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को जान से मारने की धमकी दिलाने के बाद भी उप निबंधक मोहम्मद वसीम अपने पद पर बना हुआ है इस तानाशाह अधिकारी को भारतीय किसान संघ किसी भी क़ीमत पर सहन नहीं करेगा।

जबकि उप निबंधक मोहम्मद वसीम एक क्लर्क है उसको उसके मूल पद पर भी भेजा जाए। तथा जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े स्तर पर

 आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर जिला महिला प्रमुख रीता यदुवंशी, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, राजीव चौधरी, राहुल भारद्वाज, राजेश लोधी,

राजीव लोधी, रवि लोधी, राजेन्द्र यादव, भोजराज श्रीवास्तव, मुस्तकीम, फरीद अहमद, राम बहादुर भगत, प्रमोद गुप्ता, प्रेम बहादुर गंगवार, चन्द्र प्रकाश गंगवार, अरविन्द गंगवार, अजय शर्मा, अरविन्द शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close