बहजोई सम्भल / उत्तर प्रदेश
बहजोई में पांच स्थानों पर आरएसएस ने नव वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन कर निकाले पथ संचलन ।
बहजोई: भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर में पांच स्थानों से पथ संचलन निकाले गए।
सर्वप्रथम नगर के माधव बस्ती में पुराना डाकखाना रोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से, दयानंद बस्ती में भगवंतपुर देवी मंदिर पर,महाराणा प्रताप बस्ती में लक्ष्मीनारायण मंदिर नवीन मंडी स्थल से, स्वामी विवेकानंद बस्ती में हीरा देवी तोता राम स्कूल से,
नवीन मंडी स्थल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से, केशव बस्ती में कृष्णमुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर से नगर के मुख्य मार्गों सहित विभिन्न मौहल्लों में पथ संचलन निकाला गया,
पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दिए। नगर में स्वयंसेवक चारों दिशाओं में एक दूसरे को नव वर्ष चैत्र शुल्क प्रतिपदा की बधाई देते हुए दिखाई दिए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन के दौरान कहा की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन मां भगवती का अवतरण दिवस है। यही नही इस दिन संत झूले लाल का प्रकाशोत्सव के साथ,
ब्रहमा जी के द्वारा सृष्टि की रचना व विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का श्री गणेश किये जाने का भी दिन है। कहा की इसी दिन संघ के संस्थापक प्रथम सरसंघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का भी जन्म दिवस है।
यह दिन सभी स्वयंसेवकों के लिए संकल्प लेने का दिन है आज के दिन सभी स्वयंसेवको को भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में देखते हुए
अपनी भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। भारतीय संस्कृति आज पूरे विश्व को रास्ता दिखाने का कार्य कर रही है दुनिया के बड़े बड़े देश भारत की ओर ताकते हुए दिखाई देते हैं।
आज संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समाज के लिए अच्छा करने का निरंतर प्रयत्न करने में लगे हैं, हमें अपने देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव जगा कर अपने देश को परम वैभव पर लेकर जाने का संकल्प लेना है।
वक्तव्य से पूर्व सभी स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं ध्वज प्रणाम किया और देश भक्ति गीत दोहराते हुए अमृत वचनों व एकल गीत को सुना।
तदोपरांत सभी बस्तियों में पथ संचलन प्रारंभ किये गए सभी स्वयंसेवक कदमों को मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे, नगर में संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर कार्यवाह सतीश चंद शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों,बहजोई के नागरिकों, पुलिस प्रसाशन, नगर पालिका, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति,
विद्या मंदिर समिति आदि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन,जिला प्रचारक क्रांति कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख मनोज कारसेवक, जिला प्रचार प्रमुख कार्तिकेय गुप्ता,
नगर संघचालक अनिल शास्त्री, नगर कार्यवाह सतीश चंद्र शर्मा, नगर शारिरिक प्रमुख लव कुमार शर्मा, चिराग राघव, श्याम दीक्षित, पहुप जैन, हेमेंद्र सर्राफ, राजीव वार्ष्णेय, नवीन शर्मा, राजीव सेंगर,