पुलिस अधीक्षक रामपुर ने कई प्रभारी निरीक्षकों को किया इधर से उधर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने कई प्रभारी निरीक्षकों को किया इधर से उधर

Sunday, March 26, 2023 | March 26, 2023 Last Updated 2023-03-26T15:28:18Z
    Share
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने कई प्रभारी निरीक्षकों को किया इधर से उधर 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बीती शनिवार की देर रात कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया।

 शहजादनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शरद पवार को अब सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात किया गया है। वही सिविल लायंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार को एएचटीयू थाने में भेजा गया है।

 उधर रुद्र बिलास चौकी प्रभारी हरिओम सिंह को अब शहजाद नगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है

और डीसीआरबी के प्रभारी गौरव सिंह यादव को जनसूचना सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी को गंज थाने

 से हटाकर टांडा थाना भेजा है तो टांडा थाना से लव सिरोही को गंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close