उप निबंधक मोहम्मद वसीम से जान माल का खतरा : शंखधार
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने प्रेस नोट ज़ारी कर कहा है कि मुझे उप निबंधक तहसील मिलक मोहम्मद वसीम अहमद व उनके मित्र प्रापर्टी डीलरों से जान माल का ख़तरा बना हुआ है।
यह लोग मेरे पीछे पड़े हुए हैं मेरे साथ कभी भी कोई हादसा करा सकते हैं ऐसी सम्भावना बनी हुई है। अगर भविष्य में मेरे साथ कोई भी घटना घटित होती है
तो उसकी ज़िम्मेदारी उप निबंधक मोहम्मद वसीम अहमद व उनके मित्र प्रापर्टी डीलरों की होगी। इसके सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री को ट्वीट कर सुरक्षा की गुहार लगाई है
साथ ही जिला प्रशासन रामपुर पर अपनी बात को अनसुना करने का आरोप भी लगाया है।