देर रात शराब की दुकान से शराब न देने पर सेल्समैन को पीटा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के सीमांत प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर स्थित शराब की दुकान पर देर रात शराब खरीदने गए चार लोगों ने दुकान के सेल्समैन को जमकर मारापीटा।
मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की सुभाषनगर कालोनी निवासी अमन अग्रवाल पुत्र महेंद्र अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है
कि वह उत्तराखंड बॉर्डर स्थित कोतवाली क्षेत्र की शराब की दुकान पर सेल्समैन है। देर रात करीब 11:00 बजे वह दुकान के उपर अपने कमरे में सो रहा था।
आरोप है कि देर रात उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के मोहल्ला रविंद्र नगर वार्ड नंबर 37 निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ गुरविंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह व युवकराज सिंह पुत्र सुच्चा सिंह अपने दो अन्य साथियों
के साथ उसके कमरे पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ शराब न देने पर मारपीट की। इस दौरान दो युवकों को मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने दबोच लिया।
भागने के दौरान कुलविंदर व युवराज रोड पर गिरकर घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, पुलिस ने घायल युवराज व गुरविंदर सिंह की ओर से भी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, रुद्रपुर के मोहल्ला प्रीत विहार कॉलोनी निवासी अमित कुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है
कि दोपहर करीब दो बजे वह अपनी मां शकुंतला देवी के साथ केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाखेड़ा स्थित दरबार से मत्था टेक कर घर लौट रहा था। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम
धावनी हसनपुर के समीप अज्ञात तीन लोगों ने रास्ते में गिरकर लाठी-डंडों से प्रहार कर उसे व उसकी मां को घायल कर दिया। घायलों चीख पुकार