खुसरो डिग्री कालेज मे नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जल संरक्षण तथा वर्षा के जल का संचयन पर कार्यशाल
जल ही जीवन है इसे बचाना है - डा दिनेश कुमार सिंह
वर्षा के जल को संरक्षित करने का अथक प्रयास करना होगा - प्राचार्य डा कुलदीप सिंह
बगरैन - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा खुसरो डिग्री कालेज सरौरी बगरैन मे कैच दी रैन परियोजना 3.0 के अन्तर्गत“ जल संवाद एवं युवा वक्तब्य पर जल संरक्षण एवं बर्षा के जल का संचयन पर कार्यशाल का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते जिला युवा अधिकारी डा दिनेश यादव ने कहा कि हमारे जीवन के लिए जल ही जीवन है
हमारे देश की जलवायु, रहन सहन और प्राकृतिक संसाधन हमारा विश्व में नाम करते हैं, परंतु जिस प्रकार से हम जल का अनावश्यक दोहन कर रहे हैं
वो बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डा कुलदीप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी पर मात्र तीन प्रतिशत ही जल पीने योग्य है
अगर जल का अनावश्यक दोहन नहीं रोका गया तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। अतः प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं की यह जिम्मेदारी है
कि वो आगे आकर जल संरक्षण करें और वर्षा के जल को संरक्षित करने हेतु अपने अथक प्रयास करें। डी पी ओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि जल राष्ट्रीय संपदा है अगर हम जल से संपन्न होंगे
तो हमारा राष्ट्र संपन्न होगा। जब नदी तालाब का जल पीकर भी 80 से 100 वर्ष तक जीवित रहते थे, परन्तु आज आरओ का पानी पीकर भी मानव बीमारियों से ग्रसित है। कार्यक्रम संयोजक ठा वेदपाल सिंह ने कहा जल है
तो जीवन है वाक्य की सार्थकता तब ही होगी जब हम सब मिलकर जल संरक्षण करेगें तथा बारिश जल का संचयन कर जल स्तर बढ़ाने में अपना सकारात्मक प्रयास करेंगे। जिला पंचायत सदस्य बगरैन सुनीरा गौर ने कहाा
कि आज जल बचाने के व्यापक प्रयास किए जाने के बाद भी हमारी भूमि के जल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे आम जन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में लगभग चार करोड़ मृत्यु प्रदूषित जल के उपयोग और जल की कमी से होती हैं, अतः आएं जल बचाएं और जीवन बचाएं , और राष्ट्र में समृद्धि लाएं।कार्यक्रम मे वीना कुमारी सपना आयुष कुमार सिंह पूनम रवि सिंह निशा मो रहमान सुमित राघव दीपेश प्रिया
शर्मा ऋषव आदित्य सिंह 12 छात्र छात्राओ तथा युवाओ ने अपना जल संवाद पर वक्तब्य पर विचार रखे । तथा सभी युवाओ वक्तओ को स्मृति चिन्ह देकर तथा प्रमाण पत्र देकर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया , कार्यक्रम का संचालन ठा वेदपाल सिंह ने किया ।
कार्यशाला मे जिला युवा अधिकारी डा दिनेश कुमार डी पी ओ अनुज प्रताप सिंह संजीव श्री वास्तव प्राचार्य डा कुलदीप सिंह व्यवस्थापक ठा वेदपाल सिंह रव रितेश चौहान प्रधान अवदेश कुमार प्रधान गुलाम नबी प्रधान नवनीत