कॉमिक्स बुक के माध्यम से रोल प्ले कर दिया गया प्रशिक्षण
ब्लॉक संसाधन केंद्र आसफपुर पर तीन दिवसीय सेल्फ एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस नामक प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विकास खण्ड आसफपुर में नियुक्त अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रहे।
(आसफपुर) गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तीन दिवसीय सेल्फ एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस नामक प्रशिक्षण का समापन किया गया प्रशिक्षण में संदर्भदाता अर्चना वार्ष्णेय एवं मनोज कुमार बंसल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कॉमिक्स बुक पर आधारित है।
इसमें बताया गया है। कि किसी के रंग रूप को लेकर कमेंट नहीं करना चाहिए इससे हानिकारक प्रभाव पड़ता है। आदर्श रूप क्या होगा आदर्श रूप कहां से आता है। इन सभी बातों पर चर्चा की गई कॉमिक्स बुक से रोलप्ले के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया
कि विज्ञापन में दिखाये जाने वाले प्रोडक्ट एवं प्रचार वास्तविक नहीं होते फिल्मी कलाकारों को फिल्मों में जैसा दिखाया जाता है व करके दिखाया जाता है,
यदि हम उनके जैसे दिखने की कोशिश करते हैं। यह हमारा अपना समय और पैसा बर्बाद करते हैं। लेकिन वह आदर्श रूप हमारे लिए संभव नही होता है। हमे जैसा ईश्वर ने बनाया है। हम उसी से संतोष रहना चाहिए
और किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए प्रशिक्षण के समापन पर बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी उमेन्द्र दत्त त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण में सीखी गई चीजें बच्चों तक पहुंचाई जाए यह हमारा उद्देश्य होना चाहिए
तथा कोई भी कार्य लड़के लड़कियों का नहीं होता दोनों ही समान कार्य कर सकते है। प्रशिक्षण पर विनय ,महेंद्र पाल ,किरण शर्मा ,सतीश चंद्र, समेत दर्जनों अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे।
संवाददाता पुनीत कुमार शाक्य