होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली रंग उत्सव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली रंग उत्सव

Wednesday, March 8, 2023 | March 08, 2023 Last Updated 2023-03-08T10:24:33Z
    Share

होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली रंग उत्सव

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): बीते मंगलवार को होलिका पूजन होकर आज बुधवार सुबह 4:00 बजे दनियापुर गांव के पुरोहित ने होलिका दहन किया। होलिका दहन में लोगों ने जौ की बाल एवं गन्ना भूने।

 होलिका दहन के उपरांत सुबह 8:00 बजे गांव वालों ने शांति और सद्भावना के साथ एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली रंग का उत्सव मनाया। जिसमें गांव के बड़े से लेकर छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर रंग खेला।

 गांव में एक बजे तक रंग खेल कर सभी ग्राम वासियों ने आपस में प्रेम पूर्वक गले लगाकर होली की मिलाई की। लोगों ने आपसी गिले-शिकवे दूर कर प्रेम से एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close