नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली, 14 की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली, 14 की मौत

Saturday, April 15, 2023 | April 15, 2023 Last Updated 2023-04-16T02:25:59Z
    Share
नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली, 14 की मौत


जनपद शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली का बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली पुल से नीचे गिर गई। इस बड़े हादसे में शाहजहांपुर डीएम ने अब तक 14 लोगों के मरने की पुष्टी कर दी है। ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे।

 ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। शाहजहांपुर एसएसपी एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

 घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं


शाहजहांपुर में पुल से नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली।
ओवरटेक करने पर 40 फिट गहराई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली 
दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।

 इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग
ट्रैक्टर-ट्राली नदी पर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी तो आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
पीछे मुड़कर देखा तो नीचे गिरी थी ट्रॉली


हादसा को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे चल रहे बाइक सवार रामवीर ने बताया, “गांव में भागवत कथा होने जा रही थी। मैं उसी ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। पीछे धमाके की आवाज सुनाई दी, देखा तो ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नीचे गिरी थी। ट्रॉली में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मेरी पत्नी को चोट आई है।

भागवत कथा से पहले निकलनी थी कलश यात्रा
अस्पताल में मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि आज ही भागवत कथा शुरू होने वाली थी। उससे पहले नदी से जल लाकर कलश यात्रा निकाली जाती है।

इसलिए गांव के लोग गर्रा नदी में जल लेने गए थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। अब कथा के पंडाल समेत पूरे इलाके में सन्नाटा है।

सीएम ने जताया दुख, दो-दो लाख की घोषणा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है

पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान 
शाहजहांपुर की घटना पर पीएम मोदी ने हादसे पर दुख भी जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close