शादी के 2 दिन पूर्व ही युवती को लेकर फरार हुआ आशिक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी के 2 दिन पूर्व ही युवती को लेकर फरार हुआ आशिक

Tuesday, April 25, 2023 | April 25, 2023 Last Updated 2023-04-25T15:26:42Z
    Share
शादी के 2 दिन पूर्व ही युवती को लेकर फरार हुआ आशिक

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
शादी से 12 दिन पूर्व ही युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के भाई ने अपहरणकर्ता समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


घटना जनपद रामपुर की शपथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढकिया चौकी क्षेत्र की है जहां घारमपुर-नरेन्द्रपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने इसी गांव के रामकिशोर के खिलाफ बहन का अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित भाई का आरोप है


 कि बहन की शादी छह मई को तय थी। आरोप है कि सोमवार सुबह को बहन को रामकिशोर बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि साथ में छह तोला सोना और दो लाख रुपये भी साथ ले गए है।

युवती के भाई का आरोप है कि जब इस घटना के बाद शिकायत करने आरोपी के परिवार के लोगों से पहुंचे तो अशोक, विपिन,


 सुभाष, सुनील और हरिओम ने इन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close