व्यवसाई मोहित शर्मा की पत्नी नूतन शर्मा का हुआ निधन नगर में शोक की लहर।
सहसवान नगर के तहसील रोड पर रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयंत शर्मा, नीरज शर्मा के सगे फुकरे भाई व्यापारी मोहित शर्मा की पत्नी 29 वर्षीय नूतन शर्मा को बीती रात्रि लगभग 12:30 के करीब अचानक बीपी हाई हो
गया जो प्रेग्नेंट थी उन्हें तत्काल परिजन निजी चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने नूतन शर्मा को मृत घोषित कर दिया
जिससे परिवार जनों में कोहराम मच गया बता दें नूतन शर्मा अपने पीछे पति एवं दो बेटी सानवी 5 वर्ष रूही 8 वर्ष को छोड़कर चली गई परिवारजनों सहित शुभचिंतकों का रो-रो कर बुरा हाल है
मोहल्ले वासियों की कहे तो मोहित शर्मा के परिवार का प्रत्येक परिवार से बहुत ही स्नेह प्रेम स्वभाव था आज मृतक नूतन शर्मा का अंतिम संस्कार मालपुर ततेरा घाट पर किया गया