सरकारी आदेशों का अधिकारी दिखा रहे ठेंगा निराश्रित गोवंश घूम रहे सड़कों

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरकारी आदेशों का अधिकारी दिखा रहे ठेंगा निराश्रित गोवंश घूम रहे सड़कों

Friday, April 7, 2023 | April 07, 2023 Last Updated 2023-04-07T14:28:17Z
    Share
सरकारी आदेशों का अधिकारी दिखा रहे ठेंगा निराश्रित गोवंश घूम रहे सड़कों पर

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): सरकार के द्वारा निराश्रित घूम रहे गोवंश को हर नगर शहर में गौशालाये बनवाई गई हैं। तथा उनके लिए सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना हर चीज उपलब्ध कराई जा रही है।

फिर भी हाल वही ढाक के तीन पात गोवंश इधर-उधर मारे घूम रहे हैं। साथ ही साथ किसानों की फसल को भी बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ते लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ रखे कुर्सी पर बैठे हैं। उन्हें पता ही नहीं सरकार के आदेशों की किस तरह से धज्जियां उड़ा रहे है।

 सरकार का आदेश है कि कोई निराश्रित गोवंश सड़कों पर या अन्य किसी स्थान पर दिखाई ना दे लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

 जबकि सरकार के द्वारा दिया गया समय भी समाप्त हो चुका है जिसमें सरकार ने आदेश दिया कि कोई भी निराश्रित पशु सड़कों पर दिखाई ना दे।

उधर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधर ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि गोवंश को अतिशीघ्र गौशालाओ में संरक्षित किया जाए जिससे कि किसानों की फसलों को भी नुकसान होने से बचाया जा सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close