शिव लता इण्टर कॉलेज उस्मानपुर में हुआ परीक्षाफल वितरण एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिव लता इण्टर कॉलेज उस्मानपुर में हुआ परीक्षाफल वितरण एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह।

Friday, April 7, 2023 | April 07, 2023 Last Updated 2023-04-07T12:54:55Z
    Share
शिव लता इण्टर कॉलेज उस्मानपुर में हुआ परीक्षाफल वितरण एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह।

विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए थाना जरीफनगर के एस आई रहीस खान संग पूर्व प्रधान ब्रजेश सक्सेना ने कहा कि इस क्षेत्र में शिव लता इण्टर कॉलेज के अनुभवी शिक्षकों ने अपने परिश्रम से शैक्षिक प्रतिभाओं को जन्म दिया है ।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि पिछले सत्रों में विद्यालय से पास हुए छात्र विभिन्न प्रशासनिक एवम् तकनीकी शिक्षा संस्थानो से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए

विद्यालय के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता दिनेश कुमार ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का नाम पुकारा तो पूरा विद्यालय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


 मेघावी छात्रों को मेडल, प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि मोदी केमिकल्स आबूरोड़ के जनरल मैनेजर कीरतेंद्र सिंह एवम् ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अचलेश कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए

क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए विद्यालय प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना


एवम् प्रबन्धक संजीव सक्सेना ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवम् विद्यालय स्टाफ को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र भेंट किए। इस अवसर पर अवधेश, प्रमोद,


ओमप्रकाश, धीरज, संजीव, रिहाना,रीना, कविता, आसिया मिलन सक्सेना, गीता सिंह ,दक्ष, आकर्ष , कीर्तांश, सोनी आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close