स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण हेतु निकाली गई रैली
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर जनपद के विकासखंड चमरौआ के अंतर्गत दनियापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं
एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामवासियों को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक किया।
रैली प्राथमिक विद्यालय से चलकर ग्राम विकास संस्थान दनियापुर होते हुए पंचायत भवन तक तथा गांव की हर गली एवं मोहल्लों में होते हुए वापस प्राथमिक विद्यालय पहुंची। जहां रैली में छात्र-छात्राओं
ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत "मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में जाकर नाम लिखाओ" कहकर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई।