शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े की पुलिस की मौजूदगी में मंदिर मंदिर मे पड़े फेरे
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
एक गांव निवासी युवती प्रेमी के साथ चली गई थी। परिवार के लोगों ने प्रेमी जोड़े को गांव बुलाया। जिसके बाद दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। न मानने पर परिवार को झुकना पड़ा और दोनों ने फेरे ले लिए।
घटना जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी मोनू दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है जिसका गांव निवासी संजना के साथ बीते लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते प्रेमी और प्रेमिका घर छोड़कर चले गए थे ।
मामले की जानकारी पर युवती के परिजन थाने पहुंच गए और काफी मान मनोबल के बाद दोनो को वापस बुलाया, लेकिन इस सबके बाद भी प्रेमी जोड़ा परिवार की बात मानने को राजी नहीं हुआ।