हरी सब्जी से भरी टाटा मैजिक नाले में पलटी 10 लोग हुए घायल
रामपुर , घटना आज सुबह गुरुवार की है जब सब्जी मंडी से सब्जी भरकर ला रहे एक टाटा मैजिक का टायर फट गया। उसके बाद टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। जिसमे सवार दस लोग घायल हुए।
जिसमें एक के गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव स्योहरा बरवाला निवासी
ओमप्रकाश अपने साथियों के साथ टाटा मैजिक से आज गुरुवार तड़के सब्जी लेने के लिए रामपुर सब्जी मंडी समिति आए थे। सब्जी लेने के बाद सभी लोग वापस गांव जा रहे थे।
रामपुर बरेली हाईवे पर स्थित आश्रम पद्धति स्कूल के पास टाटा मैजिक का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।