जितेंद्र पुत्र शिवसिंह उम्र 32 वर्ष की आज गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जितेंद्र पुत्र शिवसिंह उम्र 32 वर्ष की आज गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Thursday, May 4, 2023 | May 04, 2023 Last Updated 2023-05-04T13:12:45Z
    Share

बदायूं जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना वजीरगंज क्षेत्र के मुड़िया सतासी में जितेंद्र पुत्र शिवसिंह उम्र 32 वर्ष की आज गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 जिसका शव गांव के वाहर खेतों में पडा मिला। शव मिलते ही इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। घटना का पता तब चला जब गांव के कृष्णा और सोनू रास्ते से खेत पर जा रहे थे। इस दौरान देखा की कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है।


जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार वालों ने पीआरवी 1308 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष वजीरगंज धनंजय पांडे स्टाफ के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शरीर पर दिख रहे चोटों के निशान
परिजनों की मानें तो मृत्य जितेन्द ससुराल ग्राम सिसईया थाना वजीरगंज में वुद्धवार को दावत में गया था, जहां पत्नी पूनम उम्र 28 वर्ष से झगड़ा हुआ था।


नाराज होकर अपने गांव मुडिया सतासी आ गया था। जहां संदिग्त परिस्थियों में जितेन्द्र की मौत हो गई। जबकि शरीर पर चोटों के निशान साफ दिख रहे है।


पुलिस जांच में जुटी है कि जितेन्द्र ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को गांव के वाहर फेक दिया है। मृतक के दो बच्चे है


बडा लड़का 9 साल तथा छोटा 7 साल का है परिवार का रो रोके बुरा हाल है। पुलिस ने मृत्य जितेन्द्र के साले को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है

 संपादक राहुल शर्मा

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close