विकासखंड मिलक के ग्राम मदा नगला तथा ग्राम रूपपुर में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकासखंड मिलक के ग्राम मदा नगला तथा ग्राम रूपपुर में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Saturday, May 20, 2023 | May 20, 2023 Last Updated 2023-05-20T12:01:49Z
    Share
विकासखंड मिलक के ग्राम मदा नगला तथा ग्राम रूपपुर में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

आज कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा रामपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 एवं खरीफ अभियान 2023 अंतर्गत, विकासखंड मिलक के ग्राम मदा नगला तथा ग्राम रूपपुर में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया


 जिसमें गांव के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह गंगवार के द्वारा कृषकों को धान की नवीनतम प्रजातियों पूसा बासमती 1637,


 पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1885 पूसा बासमती 1886 पूसा बासमती 1847 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही मृदा परीक्षण एवं मोटे अनाज उगाने हेतु कृषकों को जागरूक किया गया।


 केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार के द्वारा टमाटर उत्पादन के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई तथा कीट एवं रोग विशेषज्ञ डॉ अनुज बंसल के द्वारा बीज शोधन एवं फसलों


 में लगने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में जानकारी दी साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा कृषक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close