गौ आधारित जैविक कृषि अपनाएंगे, भारत को स्वस्थ बनाएंगे : शंखधार
रामपुर (पटवाई),भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम नदनऊ में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से हमें दूरी बनानी होगी।
और हमें प्राकृतिक खेती, गौ आधारित जैविक कृषि की ओर आना होगा। क्योंकि आज जितनी भी बीमारियां फैल रही हैं उनका मुख्य कारण रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग ही है। धान, गेंहूँ, गन्ना,
फ़ल और सब्जियों में बेहिसाब रासायनिक खाद का प्रयोग करके हम उनकी उपज में बढ़ोत्तरी करने के साथ साथ बीमारियों को भी दाबत दे रहे हैं जिस कारण ही आज हमें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। तथा खेती में लागत भी अधिक होती जा रही है।
जिस कारण किसानों को मुनाफा नहीं हो पा रहा है। इसलिए भारतीय किसान संघ के द्वारा 17,18 और 19 मार्च को जिला मेरठ के हस्तिनापुर में एक गौ आधारित जैविक कृषि कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक
डॉ मोहन भागवत ने संदेश दिया था कि भारतीय किसान संघ से जुड़े किसान इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे कि एक देशी गाय को पालने से पांच एकड़ भूमि तक प्राकृतिक खेती, गौ आधारित जैविक कृषि की जा सकती है।
इसके लिए प्रत्येक जनपद में कार्यशाला का आयोजन अति शीघ्र ही किया जाएगा जिसमें किसानों को गौ आधारित जैविक कृषि की ओर आकर्षित किया जाएगा। इस मौके पर रमेश चन्द्र, राजेश लोधी, वीरेश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, नरेश पाठक, राजेन्द्र यादव,