ज़फ़र ने आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल व राज्यसभा सांसद/प्रभारी उत्तर प्रदेश संजय सिंह से मिलकर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ज़फ़र ने आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल व राज्यसभा सांसद/प्रभारी उत्तर प्रदेश संजय सिंह से मिलकर

Monday, May 22, 2023 | May 22, 2023 Last Updated 2023-05-22T11:10:48Z
    Share
आम आदमी पार्टी के वार्ड 36 से सभासद डाक्टर मोहम्मद ज़फ़र ने आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल व राज्यसभा सांसद/प्रभारी उत्तर प्रदेश संजय सिंह से मिलकर लिया आशीर्वाद

डॉक्टर ज़फ़र बने रामपुर के लोकप्रिय नेता।
आप नेता डॉक्टर ज़फ़र ने जिस तरह से रामपुर की आवाम की खिदमत की है वह किसी से छुपी नहीं है


डॉक्टर ज़फ़र एक दशक से लोगों की खिदमत कर रहे हैं हर गरीब मजलूम की आवाज बने आवाम की हर छोटी और बड़ी समस्या को समझा और उनका निस्तारण कराया जिसका बदला वार्ड 36 की आवाम ने उन्हे भारी मतो से जिताकर कर रामपुर का एक लोकप्रिय नेता बनाया।


यह बात आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी छुपी नहीं थी जिस के चलते आज दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल व राज्यसभा सांसद/ प्रभारी उत्तर प्रदेश संजय सिंह ने उनसे आज खास मुलाकात की और दुआ से नवाजा।
आप नेता ज़फ़र ने अपने जारी बयान में कहा


 कि जल्द रामपुर नगर पालिका भ्रष्टाचार से मुक्त होगी और शहर के 43 वार्डों में सड़कों का जाल बिछाकर साफ सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा साथ ही साथ जहां पर आम आदमी पार्टी के सभासद जीत कर आए हैं वहां मोहल्ला क्लिनिक खुलवाए जाएंगे,


 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, नाले नाली, पुलिया, इंटरलॉकिंग रोड,पीने के पानी की पाईप लाईन आदि का काम कराया जाएगा।
जिस तरह से रामपुर की आवाम ने आम आदमी पार्टी को मोहब्बत से नवाजा है अब रामपुर में होगा चहुमुखी विकास।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close