रस्सी चोरी के शक में किसान को जमकर पीटा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रस्सी चोरी के शक में किसान को जमकर पीटा

Saturday, May 27, 2023 | May 27, 2023 Last Updated 2023-05-27T15:29:52Z
    Share
रस्सी चोरी के शक में किसान को जमकर पीटा

जनपद रामपुर के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में भूसे के बौंगे में बंधी रस्सी की चोरी के शक में पड़ोसी ने किसान की जमकर पिटाई कर दी।शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को आता देख पड़ोसी भाग खड़े हुए। 
घटना थाना क्षेत्र के कानपुर गांव की है

जहां गांव निवासी भानु प्रताप के पड़ोसी ने अपना गेहूं के भूसे का बौंगा बनाया था। बौंगे के ऊपर भूसे को वारिस के पानी से बचाने को लेकर त्रिपाल डालकर उसको रस्सी से बांध दिया। बौंगे से बंधी रस्सी को किसी ने खोल लिया।

पड़ोसी को भानु प्रताप के ऊपर शक होने पर उससे पूछताछ करने उसके घर पहुँच गया। पूछताछ में भानु प्रताप उसके द्वारा पूंछी बात का जवाब सही से दे नहीं पाया। जिसको लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों को आता देख पड़ोसी भाग खड़े हुए। भानु प्रताप ने मामले की तहरीर थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close