प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के साथ हुआ भंडारे का आयोजन
आज दिनांक 29 मई 2023 दिन सोमवार को जनपद रामपुर की शहजादनगर थाना परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोले शंकर की शिवलिंग के साथ दुर्गे माता, हनुमान जी, शनि देव, एवं श्री राधे कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गई।
इस दौरान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
नवनिर्मित मंदिर परिसर में सबसे पहले भगवान भोले शंकर के शिवलिंग के साथ हनुमान जी, श्री राधे कृष्ण भगवान शनि देव महाराज, मां दुर्गे जी एवं श्री राधे कृष्ण की मूर्तियों की मंत्रोच्चारण की साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई।
उसके बाद श्रंगार हुआ फिर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सभी श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के जयकारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी थाना परिसर से चलकर गांव शहजादनगर की गली में होते हुए गाँव के मंदिर तक गई।
मंदिर से वापस थाना परिसर वापस पहुची। प्रभात फेरी के उपरांत सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया गया।