बीएसए स्वाति भारती ने निकाली स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बीएसए स्वाति भारती ने निकाली स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

Wednesday, May 17, 2023 | May 17, 2023 Last Updated 2023-05-17T11:27:35Z
    Share
बीएसए स्वाति भारती ने निकाली स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को स्कूल भेजने के लिये आज ग्राम सिलहरी में निकली जागरूकता रैली। बीएसए स्वाति भारती ने अभिभावकों से किया जनसंपर्क।

रैली में विकास क्षेत्र दहगवा के खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा, समस्त ए आर पी,समस्त संकुल शिक्षक एवं समस्त प्रधानाध्यापको ने गांव की गलियों में स्वयं घूम घूम कर


 अभिभावकों एवं बच्चो के साथ संवाद किया और सभी बच्चो को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
रैली के बाद प्राथमिक विद्यालय सिलहरी के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम में विकास क्षेत्र दहगवा के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में सफल हुए


छात्रों एवं छात्राओं को किया सम्मानित किया। बी एस ए ने शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि विकास क्षेत्र का एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए ये जिम्मेदारी हम सब की हैं।खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि बच्चो के साथ साथ उनके


 अभिभावकों को भी हमे तैयार करना है जिससे बच्चे नियमित विद्यालय आए और निपुण लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त किए जाए।प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का


 निर्वहन करते हुए नौनिहालों के भविष्य को संवार रहे है।
कार्यक्रम का संचालन ए आर पी मोहसिन,रमेश चंद,संजीव सक्सेना, धर्मपाल,जीवन बाबू द्वारा किया गया।



कार्यक्रम में अतुल प्रताप,अमित दुबे,राजीव भटनागर,नीति शर्मा,महेश कुमार ,राकेश आर्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close