आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने भी अपने आपको किया मौत के हवाले

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने भी अपने आपको किया मौत के हवाले

Saturday, May 6, 2023 | May 06, 2023 Last Updated 2023-05-06T17:23:25Z
    Share
आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने भी अपने आपको किया मौत के हवाले


आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या कर युवक ने खुद पर भी हमला कर दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
घटना रामपुर शहर की गंज थाना क्षेत्र की है जहाँ बगीचा ऐमन के समीप स्थित हता कॉलोनी निवासी शावेज और उसकी पत्नी शहाना में कुछ विवाद चल रहा था।

 जिसके चलते शहाना कल यानी शुक्रवार को अपने मायके चली गई जबकि शाम को परिवार के लोग उसके मायके जाकर उसे वापस घर ले आए।

आज शनिवार को सुबह फिर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शावेज ने अपनी पत्नी शहाना के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 जिससे वह चीखती चिल्लाती वही घर पर गिर पड़ी जिससे उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई। महिला पर हमला करने के बाद उस युवक शावेज ने अपने ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया।

 उधर महिला की चीख-पुकार की आवाज सुन आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हुए शावेज को जिला अस्पताल ले गए

 जहां जांचौपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शहाना की शब को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शावेज के सब को भी अपने कब्जे में कर लिया

तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना की सूचना पर एएसपी संसार सिंह, सी ओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close