29 मई को मनौना धाम मे शिंवलिंग भूमि पूजन की तैयारी जोरो पर ,
मनौना धाम मे एक लाख श्याम भक्त होगे सम्मलित भूमि पूजन मे
साधु संत , सांसद ,विधायक , जन प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता तथा शासन प्रशासन को दिया जा रहा है निमंत्रण
आंवला = विसौली आंवला रोड स्थित श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आंवला वरेली मे 29 मई 2023 दिन सोमवर को 10 बजे से वाबा भोले नाथ के साढे सात फिट ऊचे शिंवलिग की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जायेगा , शिंवलिग के साथ मोरबी माता का मदिर ,
दुर्गा माता का मंदिर , बाला जी महाराज का मंदिर तथा राधा कृष्ण मंदिर के लिए भी भूमि पूजन किया जायेगा , भूमि पूजन मे साधु संत सांसद गण, विधायक गण ,जनप्रतिनिधि ,
सामाजिक कार्यकर्ता शासन प्रसाशासन तथा सम्पूर्ण देश से एक लाख से ज्यादा श्याम भक्त भूमि पूजन कार्यक्रम मे सम्मलित होगे , मनौना धाम के महंत श्री ओमेन्द्र महाराज ने बताया कि
भूमि पूजन कार्यक्रम जागेश्वर धाम उत्तराखण्ड के मुख्य प्रवंधक तथा मुख्य पुजारी आचार्य प्रकाश भट्ट तथा विद्वानो द्वारा सम्पन्न किया जायेगा , भूमि पूजन की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है सेवादारो को श्याम भक्तो को निमंत्रण की जिम्मेदारी दी गयी है
जो निमंत्रण वितरण का कार्य कर रहे है तथा वताया कि श्री श्याम मंदिर मनौना धाम मंदिर का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है विशाल श्याम मंदिर का शुभाराम्भ दिसम्बर 2023 मे भब्य रुप से किय जायेगा ।
मनौना धाम मीडिया प्रभारी ठा वेदपाल सिंह ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमित ली जा रही है
देश भर लाखो श्याम भक्त भूमि पूजन मे सम्मलित होगे , श्याम भक्तो अतिथियो के लिए पार्किग व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था , वैठने की व्यवस्था ,
पेयजल व्यवस्था सेवादारो की दी जायेगी , जिसमे सेवादार तथा पुलिस स्टाफ सहयोग करेगा । भूमि पूजन स्थल को 12 भागो () मे वाटकर कर जिम्मेदारी सौपी गयी है ,
अतिथियो तथा श्याम भक्त भूमि पूजन मे पहुंचने पर घोष द्वारा भब्य स्वागत किया जायेगा । भूमि पूजन की सभी तैयारी समय से पूर्व कर ली जायेगी ।
संवाददाता सुमित कुमार