डीएम ने नगरपालिका एवं नगर पंचायत के सभी चेयरमैन एवं सभासदो के साथ की कलेक्ट्रेट में बैठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने नगरपालिका एवं नगर पंचायत के सभी चेयरमैन एवं सभासदो के साथ की कलेक्ट्रेट में बैठक

Monday, May 29, 2023 | May 29, 2023 Last Updated 2023-05-30T04:38:10Z
    Share
डीएम ने नगरपालिका  एवं नगर पंचायत के सभी चेयरमैन एवं सभासदो के साथ की कलेक्ट्रेट में बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक ।

सभी चेयरमैन और अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित कि वे अपने स्थानीय निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करें और नगरीय विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएं।

स्थानीय निकायों में बेहतर विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक निर्देश ।

आगामी बारिश के मौसम के दौरान जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पूर्व में ही सभी जरूरी कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित।
15 जून तक सभी नालो की सफाई कराने के निर्देश।
जहां पार्कों का विकास संभव है वहाँ स्थल को चिन्हित करके पार्क तैयार कराने के निर्देश।


निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश।
ऐसे संसाधन जो निष्प्रयोज्य हो चुके हैं उनकी नीलामी की कार्रवाई की जाए और जो संसाधन उपयोग में लाए जा सकते हैं

 उनका जनहित में अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश।
सफाई कर्मी नियमित रूप से साफ सफाई कार्य को गति प्रदान करें और कोई भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए जिसमें सफाई कर्मी कार्य न करें और उसे वेतन दिया जा रहा हो।
प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग को अभियान चलाकर प्रतिबंधित किया जाए।


स्थानीय निकाय क्षेत्रों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों को सक्रिय बनाने के निर्देश 
1 जून 2023 को जनपद के सभी स्थानीय निकायों में मनाए जाने वाले स्वनिधि महोत्सव पर अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को लाभान्वित करने के निर्देश।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close