पशुपालन विभाग की लापरवाही से किसान परेशान : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पशुपालन विभाग की लापरवाही से किसान परेशान : शंखधार

Wednesday, May 10, 2023 | May 10, 2023 Last Updated 2023-05-10T12:29:42Z
    Share
पशुपालन विभाग की लापरवाही से किसान परेशान : शंखधार


मिलक। भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम विक्रमपुर में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि पूरे जनपद में निराश्रित गौवंशों की भरमार है


 किसान परेशान हैं। रात-रात भर किसान जाग कर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। आए दिन देखने को मिलता है कि रोड पर गौवंश किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं या फिर कोई राहगीर इनसे टकरा जाता है।

 क्षेत्र में कई ऐसे गौवंश हैं जिनके द्वारा हमला करके किसानों की जान भी ले ली गई है लेकिन पशुपालन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और मीडिया में बोल रहे हैं


कि कोई निराश्रित गोवंश सड़कों पर या जंगल में नहीं है। आदेश शंखधार ने बताया कि निराश्रित गोवंश भी सुरक्षित रहे और किसानों की फसलों में भी कोई नुक़सान न होने पाए ऐसी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए।

 इसी मांग को लेकर दिनांक 17 मई को अंबेडकर पार्क रामपुर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जल्द समाधान न होने की दशा में 05 जून से बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा।


जिसकी ज़िम्मेदारी पशुपालन विभाग की होगी। क्षेत्र के किसानों से दोनों कार्यक्रमों में रामपुर पहुंचने की अपील की गई है। इस अवसर पर वीरेश शर्मा,


राहुल भारद्वाज, राजीव लोधी, प्रेमबहादुर गंगवार, अरविन्द शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अनमोल कश्यप, शिवम शर्मा, देवेन्द्र गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close