अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरिओम पाराशरी के पक्ष में की अधिक से अधिक मतदान की अपील

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरिओम पाराशरी के पक्ष में की अधिक से अधिक मतदान की अपील

Tuesday, May 9, 2023 | May 09, 2023 Last Updated 2023-05-09T12:25:18Z
    Share
अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरिओम पाराशरी के पक्ष में की अधिक से अधिक मतदान की अपील

बिसौली- बिसौली नगर पालिका परिषद से भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरिओम पाराशरी के पक्ष में आज बिसौली नगर में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर निवृतमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने भाजपा से अध्यक्ष पद के उमीदवार के पक्ष में जनता से विकास के लिए समर्थन मांगा।


पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के बाद इस बार प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इससे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य होगा जिसका लाभ बिसौली की जनता को मिलेगा।


निवृतमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि नगर पालिका परिषद में इस बार भाजपा का अध्यक्ष होगा तो विकास कार्य तेजी से होगा।


इसलिए अपना वोट देकर हरिओम पाराशरी को जीत दिलाने का काम करें। आज भाजपा नेताओं ने बिसौली नगर में बिसौली की देवतुल्य जनता से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी के पक्ष में मतदान की अपील की ।नगर में आज भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी के साथ पूर्व विधायक कुशाग्र सागर,


निवृतमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय , भाजपा नेता हितेंद्र शंखधार,भानु शर्मा,विनय बाबू गैस वाले,मनोज शर्मा,गोरी शर्मा,मुकेश शर्मा,अनुजकांत शर्मा,उदय पाल सिंह,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा सविता शर्मा,अश्वनी शर्मा आदि ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close