भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष के फोन पर तीन अनजान विदेशी नंबरों से आई वॉइस कॉल,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष के फोन पर तीन अनजान विदेशी नंबरों से आई वॉइस कॉल,

Monday, May 15, 2023 | May 15, 2023 Last Updated 2023-05-16T05:20:29Z
    Share
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष के फोन पर तीन अनजान विदेशी नंबरों से आई वॉइस कॉल, पुलिस को दी सूचना

रामपुर भाकिसं के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार के फोन पर 29 अप्रैल से 12 मई 2023 के मध्य 3 विदेशी नंबर से वॉइस कॉल आई है जिसकी सूचना लिखित रूप में मिलक थाना पुलिस को दे दी गई है।


जैसा कि आपको बताते चलें कि भाकिसं के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार काफी समय से किसान हित के लिए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करते आ रहे हैं। जिसके माध्यम से किसानों के कई बड़े-बड़े कार्य भी हल हो चुके हैं।

जिससे किसानों के बीच आज अपनी लोकप्रियता भी काफी बना चुके हैं। इसी प्रकार एक गरीबों की सहायक एवं लोकप्रिय नेता होने के कारण आज के समय में वह कुछ दबंग, भ्रष्ट, गुंडा, अपराधी एवं भूमाफिया प्रवृत्ति के लोगों के रास्ते का कांटा बने हुए हैं।

क्योंकि यह कार्य एक उनके रास्ते का रोड़ा बनकर आ रहा है। इसी कांटे को हटाने के प्रयास में कई बार फोन के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है। जिसकी थाने में एफआईआर भी हो चुकी है।


पुलिस ने एफआईआर की जांच कर आरोपियों के खिलाफ धारा 506 एवं 120 बी के तहत मुकदमा भी पंजीकृत हो चुका है। लेकिन उनकी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


 इसी कारण अब वह दूसरे तरीके से जिला अध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार को तीन विदेशी नंबर से वॉइस कॉल की जा रही है लेकिन आदेश कुमार शंखधार ने इन नंबरों की वॉइस कॉल को रिसीव नहीं किया है।


आपको यह भी बता दें कि आदेश कुमार शंख धार के 9897707610 नंबर पर दिनांक 29 अप्रैल 2023 को समय 10:50 बजे +6283 152 073 130, दिनांक 10 मई 2023 को दोपहर 1:28 बजे 256752600468 तथा 12 मई 2023 को अपराहन 4:29 बजे 62 8822 54603063 नंबर से लगातार तीन तीन वॉइस कॉल आई है।


आदेश शंखधार ने इन नंबरों से आई वॉयस कॉल को रिसीव करना उचित नहीं समझा क्योंकि जिला अध्यक्ष को संदेह है कि वह लोग उनको अब कोई दूसरे रास्ते से नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।


 इसी को लेकर आदेश शंखधार ने 14 मई 2023 को थाना मिलक पुलिस को लिखित सूचना देकर उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close