जैन सेवा न्यास के आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 158 मरीजों का उपचार
बहजोई: बीएमबीएल जैन सेवा न्यास के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 158 मरीजों का किया गया उपचार।
नाधौस में स्थित बीएमबीएल जैन कॉलेज में बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के द्वारा निःशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया
शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता एवं न्यास के संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने स्व. बाबूजी मुकुट बिहारी लाल जैन एवं भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया,
शिविर में 158 मरीजों का आयुर्वेदिक विधि से निःशुल्क उपचार किया गया एवं सभी दवाईयों का भी निःशुल्क वितरण न्यास की ओर से किया गया। डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार जीवन शैली अपनाकर हम अपने जीवन को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
आयुर्वेद भारतीय जीवन का आधार है। पवन कुमार जैन ने कहा कि योग और आयुर्वेद अपनाएं और स्वयं और स्वयं के परिवार के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार, जैन कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन,