जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 21 जून 2023 को महाविद्यालय की प्राचार्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 21 जून 2023 को महाविद्यालय की प्राचार्या

Tuesday, June 20, 2023 | June 20, 2023 Last Updated 2023-06-21T06:47:21Z
    Share
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 21 जून 2023 को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन जी की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा

 विभाग व एन.एस. एस. के संयुक्त तत्वाधान मे 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 जिसकी थीम वासुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत“ वन वर्ल्ड वन हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों और छात्राओं को योग का प्रशिक्षण योगा आचार्य अर्चना सिंह द्वारा दिया गया ।जिसमें विभिन्न तरीके के आसन व प्राणायाम कराए गए जिससे वह अपने मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर करके एक स्वस्थ जीवन शैली को अपना सकें कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रोफेसर


 सीमा जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि 21 जून का दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। हालांकि योग एक धर्म नहीं है लेकिन यह निश्चित रूप से सही


जीवन का एक तरीका है जो एक तंदरुस्त मन के साथ-साथ एक स्वस्थ शरीर को प्राप्त करने के लिए काम करता है। अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close