राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं में बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
दिनांक 21 जून 2023 को राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः छात्राओं व शिक्षिकाओं के द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम पर विशेष ध्यान दिया गया।
छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। स्वस्थ रहने के लिए आजीवन योगाभ्यास करने की शपथ ग्रहण करवाई गई। योग से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। योग दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया