उप निबंधक को शीघ्र बर्खास्त करे प्रशासन वरना होगा अति शीघ्र धरना प्रदर्शन : शंखधार
रामपुर (मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को एक ज्ञापन सौप कर उप निबंधक मिलक मोहम्मद वसीम को बर्खास्त किए जाने की मांग दोहराई है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि एक संवैधानिक पद बैठा हुआ कट्टर मुस्लिम सोच रखने बाला व्यक्ति एक हिन्दू व्यक्ति जो कि किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता है
उसको उप निबंधक मोहम्मद वसीम जान से मारने की बात करते हैं जिसके सम्बन्ध में धारा 506 एवं 120बी के तहत आरोपी भी बनाए गए हैं। लेकिन बड़े ही दुर्भाग्य की बात कहें कि एक ऐसा व्यक्ति जो कि उप निबंधक है
ही नहीं, सिर्फ़ एक लिपिक के पद पर रहकर प्रभारी उप निबंधक बना दिया गया हो वह आए दिन निजी लाभ के लिए अपने मित्र प्रापर्टी डीलरों से मिलकर लाखों रुपए के स्टाम्प कर की चोरी कराता हो, तथा जान से मारने की धमकी दिलाने के मामले में आरोपी हो और
गरीब किसान की ज़मीन का बैनामा निजी लाभ के लिए दबंग व्यक्ति के नाम में कर देता हो उसे अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसी मांग को लेकर 05 जून को अंबेडकर पार्क रामपुर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।