उप निबंधक को बर्खास्त नहीं किया गया तो होगा विशाल आंदोलन : शंखधार
रामपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा अंबेडकर पार्क रामपुर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एक तेरह सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी हेमसिंह को सौप कर उप निबंधक मिलक मोहम्मद वसीम को बर्खास्त करने के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं की मांग की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उप निबंधक मिलक मोहम्मद वसीम जो कि धारा 506 एवं 120बी के तहत आरोपी है उसके बाद भी जिला प्रशासन रामपुर द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अब कोई किसी को धमका नहीं सकता लेकिन रामपुर में एक कट्टर मुस्लिम सोच रखने वाला व्यक्ति किसानों के एक प्रतिनिधि सनातनी हिन्दू को जान से मारने की बात करता है।
लेकिन विभागीय अधिकारी ख़ामोश हैं आख़िर अधिकारियों की ऐसी क्या मज़बूरी है जो कि एक आरोपी के खिलाफ़ विभागीय कार्रवाई करने से बच रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अति शीघ्र हमारे संगठन की प्रतिनिधि सभा वाराणसी में बुलाई गई है
उसमें अपने संगठन के बड़े पदाधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत कराकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन में क्षेत्रीय समस्याएं निराश्रित गौवंश, गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या, सहकारिता विभाग की समस्याओं समेत कुल तेरह बिन्दु दिए गए हैं।