फर्जी लूट का एटा पुलिस ने किया खुलासा
एटा पुलिस की कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में अब्बल
एटा-थाना नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,नयागांव क्षेत्रांतर्गत लहसुन से भरे डीसीएम लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण, 04 अभियुक्त लूटी गई डीसीएम तथा घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित गिरफ्तार, कर्ज के चलते कैंटर चालक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी फर्जी लूट की कहानी,
घटना का विवरण -
दिनांक 15.06.2023 को वादी श्री अरविन्द कुमार द्वारा थाना नयागांव पर सूचना दी गई कि दिनांक 14/15.06.2023 की रात्रि को करीब 01.30 बजे मध्यप्रदेश से डीसीएम में लहसुन लादकर ले जाते समय थाना राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत पीछे से एक चार पहिया
गाडी ने हुटर देकर गाडी रूकवायी और वादी को गाडी से खींचकर पाकेट में रखा मोबाईल छीनकर वादी तथा उसके साथी होतीराम पुत्र गीतम को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया तथा उन्हें नयागांव क्षेत्र के सुल्तानपुर पलरा के पास मूंगफली के खेत में बांधकर डाल दिया तथा डीसीएम लेकर भाग गए। जिसके संबंध मे थाना नयागांव पर मु0अ0सं0- 80/2023 धारा 392 भादंवि0 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
इस सनसनीखेज घटना की गम्भीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशू शेखर के नेतृत्व में अनवारण गिरफ्तारी तथा बरामदगी हेतु चार टीमें गठित की गई जिसमें टीमों द्वारा,
आज दिनांक 16.06.2023 को घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान अभियुक्त अरविंद एवं होतीराम को जुर्म कुबूलने पर थाना स्थानीय से एवं अभियुक्त विमल एवं रत्नेश को विथरा भट्टा चैराहे के पास घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित गिरफ्तार किया गया है,
अभियुक्तों की निशानदेही पर अलीगंज थाना क्षेत्र से डीसीएम को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
मुख्य बिंदु-
1. अभियुक्त अरविंद पर अपनी डीसीएम से एक एक्सीडेंट क्लेम/गाडी मरम्मत के चलते काफी कर्जा हो गया था,
2. कर्ज को चुकाने के लिए ही अरविंद ने अपने दोस्त विमल, जिसके आलू आदि अरविंद अपनी गाड़ी से ले जाता था, के साथ मिलकर फर्जी लूट की एक योजना बनाई।
3. योजना के मुताबिक अभियुक्त अरविंद उपरोक्त दिनांक 13.06.23 को डीसीएम में लहुसन लादकर मध्यप्रदेश से रामपुर के लिए निकला था।
4. दिनांक 14.06.23 को अरविंद अपने घर इटावा रुका था तथा 14.06.2023 को ही इटावा जसवंतनगर में असलम के केंटर में लहुसन को लदवाकर गोंडा भेज दिया, जिसकी तलाश में रवाना जनपदीय पुलिस टीम द्वारा जनपद गोंडा में लहुसन को खोज लिया है, इस सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं।
5. योजना के अनुसार अरविंद दिनांक 14/15.06.23 की रात्रि करीब 01.30 बजे अलीगंज क्षेत्रांतर्गत मैनपुरी रोड पर पहुंचकर इको गाड़ी से 04/05 अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी से लहुसन लूट की झूठी सूचना दी।
6. वादी द्वारा मुकदमे में डीसीएम लूट की भ्रामक सूचना देते हुए दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा लिखवाया गया।
7. डीसीएम तथा डीसीएम पर लदे लहसुन दोनों का बीमा था।
8. जीपीएस कंपनी से संपर्क करने पर जीपीएस कंपनी के दिए गए डेटा के अनुसार वादी/अभियुक्त द्वारा जहां पर लूट की घटना को अंजाम देना बताया गया वहां पर गाड़ी का जाना नहीं पाया गया तथा इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य एवं पूछताछ से घटना के तथ्यों में काफी विरोधाभास पाया गया।
9. कथित लुटेरों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से जीपीएस के तार भी काट दिए थे।
10. पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अपने दो मजदूर साथी अवनीश तथा विनोद जिन्हें वह पहले से जानते थे के सहयोग से अरविंद व होतीराम के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. अरविंद पुत्र गंगाचरण निवासी उदयपुरा थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा (उम्र करीब 40 वर्ष)
2. होतीराम पुत्र गीतम निवासी उदयपुरा थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा (उम्र करीब 65 वर्ष)
3. विमल पुत्र भगवान सिंह निवासी हरकूपुर थाना जसवंतनगर इटावा (उम्र करीब 36 वर्ष)
4. रत्नेश पुत्र रामतीरथ निवासी हरकूपुर थाना जसवंतनगर इटावा (उम्र करीब 32 वर्ष)
प्रकाश में आये अभियुक्तों का नाम पता-
1. विनोद पुत्र नामालूम
2. अवनीश पुत्र नामालूम
अभियुक्त अरविंद का आपराधिक इतिहास -
1. मुअसं- 86/05 धारा 325, 324, 504, 506 भादवि थाना बसरेहर जनपद इटावा
2. मुअसं- 80/2023 धारा 392 भादंवि0 थाना नयागाॅव जनपद एटा।
बरामदगी-
1. एक डीसीएम नं0- (एचआर 55 वाई 8393) तथा उसकी चाबी
2. घटना में प्रयुक्त 01 ईको कार नं0- (यूपी 75 एजे 9089)
गिरफ्तार/अनावरण करने वाली टीम -
1. अपर पुलिस अधीक्षक एटा एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज का कुशल निर्देशन एवं सक्रिय सहयोग
2. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव थाना नयागांव मय टीम
3. प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह थाना अलीगंज मय टीम
4. प्रभारी नितिन चैधरी सर्विलांस मय टीम
5. प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र थाना जलेसर मय टीम
6. प्रभारी इंटेलिजेंश सुनील कुुमार सिंह मय टीम
7. प्रभारी स्वाॅट/एसओजी टीम श्री विनोद कुमार मय टीम