तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा मौके पर हुई युवक की मौत
रामपुर , रामपुर हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रोड पर खड़े एक ट्रक के हेल्पर को रौंद दिया। हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसा रामपुर हल्द्वानी नेशनल हाईवे का है जहां जनपद बरेली की बहेड़ी तहसील के आमखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र(24) ट्रक चालक सुखविंदर के साथ ट्रक पर हेल्परी का काम करता था। आज दिनांक 28 जून 2023 दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे अलीगढ़ के चड्ढा
पेपर मिल से कागज लेकर बिलासपुर जा रहे थे। रामपुर के हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर स्थित जौहर अस्पताल के पास ट्रक का एक्सल फ्री हो गया। एक्सल फ्री होने के कारण ट्रक को एक साइड में खड़ा कर ट्रक से उतरे ही थे
कि पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने साइड में खड़े ट्रक हेल्पर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए