नहर में मिला युवक का शव फैली सनसनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नहर में मिला युवक का शव फैली सनसनी

Tuesday, June 20, 2023 | June 20, 2023 Last Updated 2023-06-20T13:44:27Z
    Share
नहर में मिला युवक का शव फैली सनसनी

रामपुर,लालपुर रोड पर नहर में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
मामला जनपद रामपुर की अजीमनगर नगर थाना क्षेत्र का है जहां खौद लालपुर रोड पर स्थित ग्रीन गार्डन स्कूल के पास का है।

सींगनखेड़ा गांव निवासी युवक धर्मवीर(30) रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अभी 2 दिन पहले ही घर आया था। बीते सोमवार की दोपहर से घर से गायब हो गया तथा रात भर घर वापस नहीं आया। युवक के घर वापस नहीं आने पर घरवालों को चिंता सताने लगी।


आज मंगलवार सुबह 8 बजे जब राहगीरों ने युवक का शव नहर में देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की एकत्रित हुई भीड़ ने जब पास जाकर देखा तो शव की पहचान नजदीकी गांव के धर्मवीर के रूप में हुई मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।


 रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर अजीमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

थाना पुलिस ने परिजनों से हत्या की जानकारी जुटानी चाही लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close