जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के बुद्द बाजार में स्थित ब्लूमिंग फ्लावर इंग्लिश स्कूल में आज 21 जून को स्टाफ सहित बच्चों ने योग दिवस के अवसर पर योग एवं व्यायाम किया l
व्यायाम एवं योग प्रशिक्षक देवांश सक्सेना के दिशा निर्देशन में सभी ने स्कूल प्रांगण में योग एवं व्यायाम किया l योग दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि योग को हमे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए,
आजकल के भाग दौड़ भरे जीवन में योग और व्यायाम से अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं, इस अवसर पर देवेश सक्सेना, राममनोहर सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद, टी पी सिंह, नीरज आदि उपस्थित रहें
संवाददाता अतुल कुमार