भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष को डाक पत्र के द्वारा मिली जान से मारने की धमकी
जनपद रामपुर की भाकिसं के जिलाध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार को आज दिनांक 9 जून 2023 दिन शुक्रवार को पत्र के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई । धमकी मिलने पर शंखधार ने इसकी सूचना मिलक थाना पुलिस को दी।
जैसा कि आपको बताते चले कि आदेश कुमार शंखधार जो कि एक समाजसेवी एवं किसान सहायक के साथ-साथ भाकिसं के जिला अध्यक्ष भी हैं। किसान संघ से जुड़कर अब तक किसानों की हर समस्याओं को प्रशासन के द्वारा दूर कराया गया। अब यह किसानों की सेवा करना शायद किसी को खल नहीं रही है
क्योंकि शायद उसको बीच में कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर कुछ लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं। कई बार तो फोन के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है कि वे उनकी रास्ते से हट जाएं नहीं तो मरने को तैयार हो जाएं।
इस धमकी भरे फोन की सूचना पर थाना मिलक में f.i.r. भी दर्ज कराई गई जिसकी जांच में आरोपी के नाम का भी खुलासा हुआ जिसके बाद उस पर धारा 502 तथा 120 बी के तहत थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ तथा इसकी चार्टसीट माननीय न्यायालय रामपुर में दाखिल की जा चुकी है
लेकिन अभी तक आरोपी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि राज्य में योगी सरकार का डंडा माफियाओं पर ऐसा चला है कि प्रदेश में माफिया ऐसे थरथर कांप रहे है कि पता नहीं कब क्या हो जाये